जेपी नड्डा की बैठक में सांसद सुमित्रा बाल्मिक से विवाद
पुलिस ने गेट पर रोका, कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
जबलपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की संभागीय बैठक के दौरान एक विवाद खड़ा हो गया। राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक को पुलिस ने गेट पर रोक दिया, जिससे बहस और गहमागहमी का माहौल बन गया।
सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने बताया कि गेट पर सुरक्षा कर्मियों के रोकने के दौरान उनका चश्मा टूट गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की भीड़ और सुरक्षा की जिम्मेदारियों के कारण यह स्थिति बनी। हालांकि, वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ और सांसद को अंदर जाने दिया गया।
पहले भी विवादों में रही हैं सांसद
यह पहली बार नहीं है जब सांसद सुमित्रा बाल्मिक विवादों में रही हैं। दो साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक कार्यक्रम में उन्हें मंच पर जगह नहीं मिली थी, जिससे वे नाराज हो गई थीं। वहीं, 2022 में सागर नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भी उनके साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था।
राजनीति में आने की प्रेरणा
सांसद सुमित्रा बाल्मिक ने राजनीति में आने से पहले सिलाई टीचर के रूप में काम किया। महिलाओं की समस्याओं को करीब से देखने के बाद उन्होंने राजनीति के जरिए इन्हें हल करने का रास्ता चुना।