जीतनराम मांझी ने BJP को सीटों की सूची सौंपी, NDA में बातचीत तेज

· 1 min read
जीतनराम मांझी  ने BJP को सीटों की सूची सौंपी,  NDA में बातचीत तेज

जीतनराम मांझी ने BJP को सीटों की सूची सौंपी, NDA में बातचीत तेज

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को संभावित 15 सीटों की सूची सौंप दी। मांझी ने संकेत दिया कि जीती हुई सीटों से पीछे हटने का कोई इरादा नहीं है।

दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ बैठक

जीतन राम मांझी असम के सरकारी दौरे से दिल्ली लौटने के बाद सीधे भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। मांझी ने अपने कोटे की सीटों का ब्योरा पार्टी नेतृत्व के सामने रखा।

बैठक के बाद मांझी ने बयान देने से किया परहेज

करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक के बाद मांझी ने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे अनुशासित हैं और पार्टी द्वारा दी गई सीटों पर काम करेंगे। देर शाम मांझी दिल्ली के एक कार्यक्रम में भी नजर आए।