कुआलालंपुर-कोच्चि फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

· 1 min read
कुआलालंपुर-कोच्चि फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

फ्लाइट में इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश, यात्री गिरफ्तार

कुआलालंपुर से कोच्चि जा रही बाटिक एयर की फ्लाइट OD231 में बुधवार रात करीब 9:30 बजे एक यात्री ने इमरजेंसी एग्जिट खोलने की कोशिश की।

पुलिस ने आरोपी की पहचान जमशीर अथानिक्कल के रूप में की है। वह कुआलालंपुर से कोच्चि आ रही फ्लाइट OD231 में सवार था।

आरोपी पर अन्य यात्रियों और केबिन क्रू को धमकाने का भी आरोप है। इमरजेंसी एग्जिट की खिड़की के पैनल को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Pushpendra Chaubey

Related Articles