ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेल यात्रियों के लिए जुलाई में एक बड़ी असुविधा की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने जानकारी दी है कि 10 से 21 जुलाई के बीच 6 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है, जबकि 12 से 20 जुलाई के बीच 34 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया जाएगा।
एक महीने चलेगा रिमॉडलिंग कार्य, तीन चरणों में होगा
ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य 1 जुलाई से 1 अगस्त तक चलेगा। यह कार्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट इंटरलॉकिंग चरणों में संपन्न होगा। इस दौरान ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य भविष्य में ट्रेनों के संचालन को अधिक सुरक्षित और तीव्र बनाना है।
निरस्त और मार्ग परिवर्तित होने वाली ट्रेनें
पूरी तरह निरस्त ट्रेनें:
रूट बदलने वाली ट्रेनें:
रेलवे प्रशासन की सलाह
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। कई ट्रेनों के समय और ठहराव में बदलाव की संभावना है, इसलिए नवीनतम जानकारी से अपडेट रहना आवश्यक है।
Arvind Vishwakarma