मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बयान और घोषणाएँ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में हुआ। उन्होंने आयोग की स्मारिका, डायरी और न्यूज लेटर का विमोचन किया।
इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, मप्र राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, जनजाति कार्य विभाग के आयुक्त तरुण राठी और आयोग के अध्यक्ष एपी सिंह उपस्थित रहे।
मास्टर प्लान और विभागीय कार्रवाई संबंधी निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल समेत जिन शहरों में अब तक मास्टर प्लान नहीं आया है, वहां विभागीय स्तर पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस विषय को सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में भी लाया जाएगा और कोर्ट के निर्देश के अनुसार आगे बढ़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवेदनशील विषय है और कांग्रेस के नेताओं से भी राजनीति नहीं करने की अपील है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय भी
Sharad Shrivastava