मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद में तीन सृजन पीठ निदेशक नियुक्त
मध्यप्रदेश सरकार ने साहित्यिक और सांस्कृतिक परिषदों में नियुक्तियों का दौर शुरू कर दिया है। इस माह मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद ने तीन सृजन पीठ निदेशकों की राजनीतिक नियुक्ति की है। नियुक्तियां 2 साल की अवधि के लिए की गई हैं।
तीन निदेशकों की नियुक्ति
भोपाल के ऋषि कुमार मिश्रा को मुक्तिबोध सृजन पीठ सागर का निदेशक बनाया गया है। उज्जैन के मुकेश जोशी को मुंशी प्रेमचंद सृजन पीठ उज्जैन का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. मीनू पांडेय नयन को बाल साहित्य शोध सृजन पीठ इंदौर का निदेशक बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियों की तैयारी
सरकार जल्द ही निगम, मंडल, आयोग और अन्य परिषदों में भी राजनीतिक नियुक्तियां करने वाली है। इन नियुक्तियों को सत्ता और संगठन समन्वय बैठक में मंजूरी दी गई है।
समन्वय बैठक में चर्चा
इस प्रक्रिया के तहत नामों पर चर्चा और मंजूरी के लिए समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ अन्य वरिष्ठ मंत्री, संगठन पदाधिकारी और प्रभारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर भी विचार हुआ।
Navjeet Kaur