देशभर में मानसून का कहर
महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
महाराष्ट्र के वसई के नालासोपारा में सड़क नदी जैसी बन गई। करीब 20 कारें उसमें डूब गईं। मुंबई में 64 पेड़ गिर गए और 8 मकानों की दीवारें ढह गईं। पालघर में बाढ़ के पानी में बहने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। प्रशासन ने 180 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया है।
गुजरात में जलभराव
गुजरात के जूनागढ़ में तेज बारिश से कई इलाकों में 4 फीट तक पानी भर गया। सड़क पर नाव चलानी पड़ रही है। नवसारी में अंबिका नदी पर बने ब्रिज के बीच में गहरा गड्ढा हो गया, जिससे 11 गांवों से संपर्क टूट गया।
अन्य राज्यों में स्थिति
दिल्ली, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड सहित देश के 13 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
Janmejay Chaturvedi