साइकिल यात्रा पर सीहोर पहुंचे जीतू पटवारी
भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार सुबह साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे। उन्होंने प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर में दर्शन किए।
भ्रष्टाचार का आरोप
पटवारी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अयोध्या चढ़ावा केस को खुला भ्रष्टाचार बताया।
नए अभियान की घोषणा
उन्होंने 14 और 15 जुलाई को पूरे मध्य प्रदेश में नई सोच और क्रांतिकारी विचार के साथ अभियान चलाने की घोषणा की। इसका उद्देश्य हर बच्चे के लिए सुरक्षित शिक्षा सुनिश्चित करना है।
दतिया में जनता का आक्रोश
पटवारी ने दावा किया कि दतिया में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश है और कांग्रेस वहां शत-प्रतिशत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
Satyam Tripathi