बिहार चुनाव में NDA की रिकॉर्ड जीत
बिहार विधानसभा चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। 243 सीटों में से NDA ने 200+ सीटों पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं, महागठबंधन केवल 35 सीटों पर सिमट गया है।
NDA का प्रदर्शन
इस चुनाव में NDA को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हुआ है। BJP 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि जेडीयू ने पिछली बार के 43 के मुकाबले 80+ सीटें हासिल की हैं।
महागठबंधन की स्थिति
महागठबंधन को भारी नुकसान हुआ है। राजद को 26 और कांग्रेस को केवल 6 सीटें मिली हैं। तेजस्वी यादव ने राघोपुर से जीत दर्ज की है, लेकिन तेजप्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं।
राहुल गांधी और मोदी का बयान
राहुल गांधी ने X पर लिखा कि चुनाव शुरू से निष्पक्ष नहीं था। दूसरी ओर, पीएम मोदी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया और कहा कि बिहार में अब कट्टा और जंगलराज सरकार नहीं आएगी। उन्होंने महिला और यूथ फॉर्मूला को जीत का कारण बताया।
अन्य दलों का प्रदर्शन
PK की पार्टी जन सुराज और VIP का खाता नहीं खुला। निर्दलीय समेत अन्य ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई।
Sachin Saxena