ओरछा मार्ग अब श्रीराम थीम पर, सड़कें पर्यटन से जुड़ेंगी
ओरछा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की मैराथन बैठक में मंत्री राकेश सिंह ने कई बड़े फैसले लिए।
सड़कों का विकास पर्यटन और अध्यात्म से जोड़कर
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की सड़कों को पर्यटन और आध्यात्मिक स्थलों से जोड़कर विकसित किया जाएगा। इसकी शुरुआत बबीना-ओरछा मार्ग से होगी, जिसे श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित थीम पर विकसित किया जाएगा।
गुणवत्ता पर फोकस
मंत्री ने सड़कों के लिए बिटुमिन केवल सरकारी रिफाइनरी से ही खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता पर फोकस करने के लिए भी कहा।
Satyam Tripathi