पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुले युद्ध का किया ऐलान
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सैन्य ठिकानों पर बृहस्पतिवार की आधीरात के बाद एयरस्ट्राइक करने के बाद अब खुले युद्ध की घोषणा कर दी है। यह घोषणा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने की है।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर अपने एक पोस्ट के माध्यम से अफगानिस्तान के खिलाफ इस खुले युद्ध के ऐलान की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में 'अब होगा दमा..दम मस्त कलंदर' का भी जिक्र किया।
इस कदम से दोनों देशों के बीच तनाव में भारी वृद्धि हुई है, जो क्षेत्र में अस्थिरता को बढ़ा सकता है।
Ravi Yadav