टॉप-10 कंपनियों में से चार की वैल्यू बढ़ी
HDFC बैंक और भारती एयरटेल को फायदा
भारतीय शेयर बाजार में पिछले हफ्ते देश की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से चार के मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल 92,995.48 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
इस तेजी में HDFC बैंक और भारती एयरटेल सबसे आगे रहे। वहीं, बाकी छह कंपनियों की वैल्यूएशन में 49,294.13 करोड़ रुपए की गिरावट आई।
HDFC बैंक टॉप गेनर
HDFC बैंक का मार्केट कैप 35,808.09 करोड़ रुपए बढ़कर 12,69,454.42 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।
शुक्रवार को बाजार में तेजी
शुक्रवार को सेंसेक्स 828 अंक (1.08%) की तेजी के साथ 77,569 पर और निफ्टी 244 अंक (1.02%) की बढ़त के साथ 24,206 पर बंद हुआ।
Sachin Saxena