(सवाल दर सवाल राकेश अग्निहोत्री ) मेन हेड (परफॉर्मेंस ..पब्लिक इंपैक्ट .. मोहन काल में “मिड-टर्म ऑडिट..”) स्लग या सेंटर हेड (ढाई साल : डिलीवरी सिस्टम और रिजल्ट के लिए समीक्षा, संगठन, प्रशासन और सत्ता संतुलन के बीच नई राजनीतिक पटकथा) मध्य प्रदेश की सियासत में जून का महीना केवल सरकारी समीक्षा का समय नहीं.... बल्कि संकेत, संदेश और सत्ता संतुलन का संगम बनता दिखाई दे रहा है....अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “मोहन काल” अब उस मोड़ पर पहुंच चुका है जहां परफॉर्मेंस और पब्लिक इंपैक्ट दोनों की परख साथ-साथ होगी.... भाजपा संगठन से लेकर प्रशासनिक सिस्टम तक साफ संकेत दे रहा है कि अब केवल योजनाओं की घोषणा नहीं.... बल्कि जमीन पर जनविश्वास, जनसंपर्क और जनप्रभाव की राजनीति ही सबसे बड़ी कसौटी बनेगी....मंत्रियों की समीक्षा, संगठन की सक्रियता, सत्ता की सजगता और रणनीति की सतर्कता यह संदेश दे रही है कि भाजपा अब “सत्ता संचालन” से आगे बढ़कर “सियासी संरचना” मजबूत करने में जुट चुकी है.... यही वजह है कि वल्लभ भवन से लेकर विधानसभा के अंकगणित तक हर गतिविधि पर नजर है.... क्योंकि मोहन काल का यह “मिड-टर्म ऑडिट” केवल कामकाज का मूल्यांकन नहीं.... सत्ता और संगठन का डिलीवरी सिस्टम और जमीन पर मतदाताओं के बीच रिजल्ट के लिए भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक पटकथा का नया प्रारूप तैयार करना भी माना जा रहा है.... बॉक्स ✅✅✅✅✅ मध्य प्रदेश की राजनीति जून 2026 में केवल कैलेंडर का एक और महीना नहीं देखने जा रही.... जब एक साथ कई मोर्चों पर समीक्षा के साथ कई फ़ैसले सामने आ सकते.. सत्ता, संगठन और प्रशासन के उस संक्रमण काल की साक्षी बनने जा रही है जहां “मोहन काल” की दिशा और दशा दोनों का एक साथ मूल्यांकन होगा....करीब 6 माह बाद 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे करेगी.... लेकिन इस बार केवल उपलब्धियों का उत्सव नहीं, बल्कि सत्ता की “मिड-टर्म ऑडिट” जैसी तस्वीर उभर रही है....इसीलिए भोपाल में मंत्रियों के साथ होने वाली “वन टू वन” बैठकों को सामान्य प्रशासनिक समीक्षा मानना राजनीतिक संकेतों को नजरअंदाज करना होगा.... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल जब मंत्रियों से व्यक्तिगत चर्चा कर रहे, तो वहां केवल योजनाओं की प्रगति नहीं पूछी जा रही.... बल्कि राजनीतिक उपयोगिता, संगठनात्मक सक्रियता, प्रशासनिक पकड़ और भविष्य की भूमिका का भी मौन मूल्यांकन शुरू हो चुका .... यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार “कम खर्च, ज्यादा परिणाम” की नई कार्यसंस्कृति का संदेश दे चुकी है.... आर्थिक अनुशासन, फिजूल खर्ची पर नियंत्रण और परिणाम आधारित प्रशासन अब केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि राजनीतिक कसौटी भी बनते जा रहे हैं.... ऐसे में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार पर यह दबाव स्वाभाविक है कि वह केवल घोषणाओं से आगे बढ़कर “डिलीवरी मॉडल” का प्रदर्शन करे....क्यों महत्वपूर्ण है यह समीक्षा?मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार सत्ता में है.... लेकिन भाजपा नेतृत्व यह अच्छी तरह समझता है कि लंबे शासन में सबसे बड़ा खतरा “संतोष” नहीं बल्कि “शिथिलता” होती है.... यही कारण है कि ढाई वर्ष पूरे होने से पहले सरकार और संगठन दोनों एक साथ एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं....मंत्रियों से जिन बिंदुओं पर चर्चा होनी है, वे सामान्य प्रशासनिक एजेंडे से कहीं अधिक व्यापक राजनीतिक संकेत देते हैं.... ( हारी हुई सीटों की समीक्षा) यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु माना जा रहा है.... भाजपा केवल वर्तमान शासन नहीं देख रही, बल्कि 2028 की जमीन अभी से तैयार कर रही है.... जिन सीटों पर पार्टी कमजोर रही या हार मिली, वहां बूथ स्तर की स्थिति, विपक्ष की सक्रियता और स्थानीय नाराजगी का आकलन किया जाएगा.... इसका सीधा संदेश है कि सरकार का हर मंत्री अब केवल विभागीय प्रमुख नहीं, बल्कि राजनीतिक मैनेजर भी माना जाएगा.... .* भाजपा संगठन लंबे समय से कार्यकर्ताओं की राजनीतिक भागीदारी और संतुलन को लेकर दबाव महसूस कर रहा था.... दिशा समिति, जनभागीदारी समिति और जिला स्तरीय निकायों में नियुक्तियां दरअसल कार्यकर्ताओं को सत्ता संरचना से जोड़ने का माध्यम भी हैं....यदि किसी जिले में ये गठन लंबित हैं, तो उसका मतलब संगठनात्मक असंतोष भी माना जाएगा.... ** (मंत्रियों और संगठन का समन्वय) यह भाजपा की सबसे संवेदनशील चिंता मानी जाती है.... पार्टी नेतृत्व लगातार यह संकेत देता रहा है कि सरकार और संगठन “दो इकाइयां” नहीं बल्कि “एक राजनीतिक मशीन” की तरह काम करें.... जिन जिलों में मंत्री और संगठन के बीच तालमेल कमजोर है, वहां राजनीतिक नुकसान की आशंका बढ़ जाती है.... इसलिए यह समीक्षा आने वाले समय में कुछ मंत्रियों की भूमिका तय कर सकती है.... बॉक्स (क्या मंत्रिमंडल पुनर्गठन की भूमिका बन रही है?) राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी प्रश्न को लेकर है.... आधिकारिक रूप से कोई संकेत नहीं है, लेकिन समीक्षा का तरीका यह बताता है कि सरकार केवल रिपोर्ट कार्ड नहीं बना रही.... बल्कि “भविष्य की टीम” भी देख रही है....यदि कुछ मंत्री राजनीतिक, प्रशासनिक या संगठनात्मक अपेक्षाओं पर कमजोर पाए जाते हैं, तो मंत्रिमंडल पुनर्गठन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता....यह भी महत्वपूर्ण है , भाजपा अब केवल वरिष्ठता के आधार पर नहीं बल्कि “परफॉर्मेंस और पब्लिक इम्पैक्ट” के आधार पर राजनीतिक भूमिकाएं तय करती दिख रही है.... ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने दोहरी चुनौती होगी.... प्रशासनिक दक्षता बनाए रखना....मंत्रिमंडल में बदलाव अब नई चुनौती से इनकार नहीं किया जा सकता, अब केवल शासन का निर्णय नहीं होता.... वह क्षेत्रीय, जातीय और संगठनात्मक समीकरणों को भी प्रभावित करता है.... वह भी मुख्यमंत्री के लिए अपनी लाइन आगे बढ़ने का अवसर और सबका साथ सबका विकास की चुनौती.. सभी विधायकों को संतुष्ट करना , नया नेतृत्व सामने लाना और राष्ट्रीय नेतृत्व को भरोसे में लेना अब जरूरी हो गया है,.. यही नहीं अपने धमक का एहसास करा कर बड़ा सियासी संदेश देना और भविष्य की राजनीति में अपना नेतृत्व मजबूत साबित करना.. मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए मंत्रिमंडल का पुनर्गठन अब जरूरी माना जा रहा.. मुख्यमंत्री की शपथ के साथ उन्हें मंत्रिमंडल विरासत में मिला था.. मंत्रिमंडल का परफॉर्मेंस सरकार, संगठन, राष्ट्रीय नेतृत्व और संघ के फीडबैक पर आधारित बड़ा निर्णय बनकर सामने आएगा.. (अनुराग जैन चीफ सेक्रेटरी की एक और पारी या नया उत्तराधिकारी) मुख्यमंत्री मोहन यादव के 3 साल दिसंबर में पूरे होने से पहले 31अगस्त में मुख्य सचिव अनुराग जैन का कार्यकाल पूरा हो रहा है.. अनुराग जैन को एक और कार्यकाल सेवा वृद्धि के साथ मिलेगा या फिर देखना दिलचस्प होगा कि उनका विकल्प सामने आएगा.. राजनीतिक-प्रशासनिक संकेत मोहन सरकार के लिए बहुत मायने रखते हैं..मध्य प्रदेश की नौकरशाही में इस समय यह चर्चा तेज है कि आने वाले महीनों में प्रशासनिक नेतृत्व में बदलाव की संभावना बन सकती है.... यदि ऐसा होता है, तो यह केवल एक पद परिवर्तन नहीं होगा बल्कि “मोहन प्रशासनिक मॉडल” की दिशा तय करने वाला कदम माना जाएगा....मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुरुआत से ही प्रशासनिक कसावट, जवाबदेही और तेज निर्णय प्रक्रिया पर जोर देते रहे हैं.... ऐसे में नया प्रशासनिक नेतृत्व मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप चुना जाता है तो इसका सीधा असर शासन शैली पर दिखाई देगा....विशेष रूप से इन क्षेत्रों में बदलाव के संकेत देखे जा सकते हैं....निवेश और उद्योग....नगरीय विकास....जल प्रबंधन....राजस्व और वित्तीय अनुशासन....डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम.... (मोदी मॉडल और मोहन सरकार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक मॉडल अब “वेलफेयर प्लस परफॉर्मेंस” पर आधारित है.... केवल योजनाएं घोषित करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका जमीनी प्रभाव भी राजनीतिक पूंजी बनता है....मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना ने भाजपा को बड़ा राजनीतिक लाभ दिया.... लेकिन अब चुनौती यह है कि सरकार इस मॉडल को “आर्थिक अनुशासन” के साथ कैसे आगे बढ़ाती है....केंद्र सरकार फिजूल खर्ची कम करने और प्रशासनिक खर्चों में नियंत्रण का संकेत दे चुकी है.... ऐसे में मोहन सरकार को भी यह संतुलन बनाना होगा कि.... जनकल्याण योजनाएं जारी रहें.... वित्तीय दबाव नियंत्रित रहे.... निवेश और रोजगार पर असर न पड़े....यही कारण है कि आगामी महीनों में सरकार “प्रचार आधारित राजनीति” से ज्यादा “रिजल्ट आधारित प्रशासन” की ओर जाती दिखाई दे सकती है.... (राज्यसभा, दतिया उपचुनाव और नई राजनीतिक जमावट) जून माह में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को लेकर भी राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है.... भाजपा के लिए यह केवल संसदीय गणित नहीं बल्कि संदेश की राजनीति भी होगी....केंद्र और राज्य नेतृत्व के बीच इस बात पर समन्वय महत्वपूर्ण होगा कि....किन चेहरों को राष्ट्रीय भूमिका दी जाए....किन नेताओं को संगठन में समायोजित किया जाए....किन सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को साधा जाए....यहां भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति और मध्य प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीति एक दूसरे से जुड़ती दिखाई देगी.... इसके साथ ही दतिया उप चुनाव को लेकर भी सरगर्मियां बढ़ रही है.. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की पिछले चुनाव में हुई हार के कारण चर्चा में बनी रही यह दतिया सीट फिर सुर्खियों में, मामला न्यायालय में लेकिन प्रशासन तैयारी में जुट जाने के संकेत मिल रहे.. भाजपा की घोषित तैयारी के बीच कांग्रेस के विधायक रही राजेंद्र भारती की दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात ने इन संदेशों में छुपे और स्पष्ट संकेत दे दिया.. बॉक्स (नितिन नवीन की टीम और मध्य प्रदेश) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम को लेकर भी उत्सुकता बढ़ रही है.... मध्य प्रदेश से कौन चेहरे राष्ट्रीय संगठन में जगह पाएंगे, यह केवल नियुक्ति का प्रश्न नहीं बल्कि राज्य के राजनीतिक प्रभाव का संकेत होगा....यदि मध्य प्रदेश से नए और युवा चेहरों को राष्ट्रीय टीम में स्थान मिलता है, तो यह भाजपा की “नेक्स्ट जनरेशन लीडरशिप” रणनीति का संकेत माना जाएगा.... वहीं कुछ वरिष्ठ नेताओं की भूमिका बदलना यह बताएगा कि भाजपा अब राज्यों में नेतृत्व का नया संतुलन बना रही है.... (प्रशिक्षण शिविर और भाजपा का नया फोकस) इधर भाजपा कार्यकर्ता और नेता प्रशिक्षण शिविरों में व्यस्त हैं.... यह भी महज संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं है.... भाजपा अब विचारधारा, तकनीक, सोशल मीडिया और बूथ मैनेजमेंट को एक साथ जोड़कर “चुनावी तैयारी का स्थायी मॉडल” बना रही है.... यानी सरकार प्रशासनिक समीक्षा कर रही है और संगठन राजनीतिक प्रशिक्षण.... दोनों समानांतर चल रहे हैं.... यही भाजपा मॉडल की सबसे बड़ी ताकत भी मानी जाती है... (मोहन काल की अगली परीक्षा और सवाल) जून 2026 मध्य प्रदेश की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है.... ढाई वर्ष पूरे होने के बाद अब सरकार “स्थापना काल” से निकलकर “मूल्यांकन काल” में प्रवेश कर रही है....मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अब केवल योजनाओं को आगे बढ़ाने की चुनौती नहीं.... बल्कि यह साबित करने की चुनौती भी है कि उनका प्रशासनिक मॉडल भाजपा के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप परिणाम देने में सक्षम है....राजनीतिक मोर्चे पर मंत्रिमंडल पुनर्गठन, राज्यसभा की रणनीति और राष्ट्रीय संगठन में मध्य प्रदेश की भूमिका जैसे मुद्दे आने वाले समय की दिशा तय करेंगे.... वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर नया नेतृत्व, आर्थिक अनुशासन और योजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग “मोहन काल” की वास्तविक पहचान बनाएंगे.... कुल मिलाकर, जून का यह चिंतन-मंथन केवल बैठकों की श्रृंखला नहीं बल्कि सत्ता, संगठन और प्रशासन की उस संयुक्त परीक्षा की शुरुआत है जिसमें भाजपा अगले ढाई वर्षों का रोडमैप तय करती दिखाई दे रही है.... बॉक्स (मोहन सरकार की समीक्षा बैठक के 11 बड़े राजनीतिक संदेश) मंत्री अब केवल प्रशासक नहीं, राजनीतिक प्रबंधक भी.... हर मंत्री से हारी सीटों और बूथ की स्थिति पूछना साफ संकेत है कि भाजपा 2028 की तैयारी अभी से शुरू कर चुकी है....परफॉर्मेंस आधारित राजनीति....रिपोर्ट कार्ड संस्कृति मजबूत हो रही है....कमजोर प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों पर दबाव बढ़ सकता है.... संगठन-सरकार समन्वय सर्वोच्च प्राथमिकता....जिला अध्यक्षों, विधायकों और मंत्रियों के रिश्तों की समीक्षा भाजपा की गंभीर चिंता दिखाती है.... पुनर्गठन की संभावनाएं बन सकती..वन टू वन चर्चा भविष्य में कैबिनेट विस्तार या फेरबदल की भूमिका भी बना सकती है....आर्थिक अनुशासन का दौर....मोदी सरकार की फिजूल खर्ची रोकने वाली लाइन अब राज्यों में भी लागू होती दिख सकती है.... प्रशासनिक कसावट बढ़ेगी.... कुछ महीने बाद चीफ सेक्रेटरी अनुराग जैन के कार्यकाल में एक और सेवा वृद्धि या नए चीफ सेक्रेटरी की चर्चा बताती है कि शासन में नई कार्यशैली लागू हो सकती है.... निगम-मंडलों के जरिए कार्यकर्ता संतुलन.. राजनीतिक नियुक्तियों के जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं को संतुष्ट रखने की कोशिश करेगी.... पंचायत और नगरीय चुनाव पर फोकस. बनाया जा रहा... भाजपा लोकसभा और विधानसभा के बाद अब स्थानीय चुनावी जमीन मजबूत करना चाहती है.... राष्ट्रीय राजनीति में एमपी की भूमिका.... नितिन नवीन की टीम और राज्यसभा चयन से मध्य प्रदेश का राजनीतिक प्रभाव मापा जाएगा.... मोहन काल का असली मूल्यांकन शुरू.... ढाई साल बाद अब सरकार के लिए “घोषणाएं” नहीं बल्कि “परिणाम” सबसे बड़ी कसौटी होंगे.... मध्य प्रदेश विधानसभा का अंक गणित.... राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए भाजपा की वैकल्पिक तैयारी और दतिया उपचुनाव की संभावना भी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बन सकती है....
परफॉर्मेंस ..पब्लिक इंपैक्ट .. मोहन काल में “मिड-टर्म ऑडिट..”