सिक्किम टनल हादसा: 7 मजदूरों की मौत, 20 अब भी फंसे
नामची जिले में लैंडस्लाइड से सुरंग बंद
सिक्किम के नामची जिले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में सोमवार को लैंडस्लाइड होने से एंट्री गेट बंद हो गया। इस हादसे में अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। बाकी 20 मजदूर अब भी फंसे हैं।
मीथेन गैस लीक से बचाव कार्य प्रभावित
सुरंग में मीथेन गैस लीक होने की आशंका है, जिससे बचावकर्मियों को चक्कर आए और कुछ बेहोश हो गए। जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि फंसे मजदूरों की संख्या 27 से कम या ज्यादा भी हो सकती है।
रेस्क्यू टीमें मौके पर
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों के साथ एक स्पेशल रेस्क्यू टीम भी लाई गई है। यह टनल तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए पटेल इंजीनियरिंग कंपनी बना रही थी।
Pushpendra Chaubey