पटना में हंगामा , पुलिस पर पथराव

· 1 min read
पटना में हंगामा , पुलिस पर पथराव

पटना में भाई-बहन की मौत पर विरोध प्रदर्शन

पटना में 15 अगस्त को हुई एक भाई और बहन की मौत के विरोध में सोमवार को अटल पथ पर प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीच सड़क पर आगजनी की और कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान एक वीवीआईपी गाड़ी पर पथराव हुआ, जिसे पुलिस ने स्कॉट कर बाहर निकाला। मौके पर आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा समेत कई पुलिसकर्मी तैनात रहे।

मौत को लेकर परिवार का आरोप

15 अगस्त को एक कार में 5 वर्षीय दीपक और 7 वर्षीय लक्ष्मी की लाशें मिली थीं। परिवार ने बच्चों की ट्यूशन टीचर पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे हादसा मान रही है। इससे पहले भी लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया था।

फिलहाल, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।