रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए QRT गठित
राजधानी रायपुर में बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने 10 नई क्विक रिस्पांस टीम (QRT) गठित की हैं। ये टीमें आधुनिक वाहनों और उपकरणों से लैस होंगी।
सांसद की फटकार के बाद कार्रवाई
हाल ही में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ट्रैफिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद यह पहल की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में QRT के नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
हेल्पलाइन नंबर जारी
यातायात पुलिस ने नागरिकों के लिए 9479210632 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। लोग ट्रैफिक जाम या सड़क पर वाहन खराब होने की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं।
Pushpendra Chaubey