शिवपुरी को मिलेगी 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री, आज होगा भूमिपूजन

· 1 min read
शिवपुरी को मिलेगी 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री, आज होगा भूमिपूजन

शिवपुरी में 2500 करोड़ की डिफेंस फैक्ट्री का भूमिपूजन आज

मुख्यमंत्री मोहन यादव रखेंगे आधारशिला, केंद्रीय मंत्री सिंधिया होंगे शामिल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आज रविवार को अदाणी समूह की 2500 करोड़ रुपए की डिफेंस फैक्ट्री का भूमि पूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पाली गांव के पास नेशनल हाईवे-27 पर इस फैक्ट्री की आधारशिला रखेंगे।

फैक्ट्री की कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक लाभ

यह डिफेंस फैक्ट्री कोलारस क्षेत्र में एनएच-27 के किनारे प्रस्तावित है। यह हाईवे पश्चिम में गुजरात के पोरबंदर तक जाता है और उत्तर भारत से भी बेहतर संपर्क प्रदान करता है। फैक्ट्री स्थल के पास रेलवे लाइन की उपलब्धता इसे औद्योगिक और लॉजिस्टिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाती है।

रोजगार और औद्योगिक प्रभाव

करीब 2500 करोड़ रुपए के इस निवेश से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। प्रशासन के अनुसार, इस परियोजना से हजारों लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कंपनी की मौजूदा रक्षा उत्पादन क्षमता

अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस पहले से रक्षा क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी छोटे हथियार, गोला-बारूद, ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, सुरक्षा उपकरण और आधुनिक रक्षा तकनीक से जुड़े उत्पाद बनाती है।

शिवपुरी का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश

पाली गांव के पास बनने वाली यह यूनिट शिवपुरी का अब तक का सबसे बड़ा औद्योगिक निवेश मानी जा रही है। कंपनी ने अभी यह सार्वजनिक नहीं किया है कि यहां कौन-कौन से रक्षा उत्पाद बनाए जाएंगे।

Bhavanesh Soni