भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल होने के बाद पार्टी नेतृत्व और उसके नीति निर्धारक सतर्क हो गए तो नेताओं के तेवर सख्त हिदायत के साथ सामने आ रहे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक बीजेपी सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इस सेवा पखवाड़े में कई आयोजन किए जाएंगे ।जिसमें ब्लड डोनेशन से लेकर स्वच्छता सफाई अभियान और कई प्रतियोगिताएं भी होगी। जिसको लेकर भोपाल जिले की कार्यशाला का आयोजन बीजेपी कार्यालय में बुधवार को हुआ। इस कार्यशाला में भोपाल जिले के सभी मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए। जिन्हें संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया गया । इन्हें बताया गया की किस तरह से पार्टी की रीति नीति में रहकर अनुशासन में रहना है । ऐसे में अन्य कार्यकर्ताओं को भी अनुशासन में रहकर काम करने की नसीहत यहां दी गई।
सेवा पखवाड़ा के लिए नेतृत्व सतर्क संगठन महामंत्री हितानंद ने पढ़ाया अनुशासन का पाठ