संसद के मानसून सत्र के पहले दिन हंगामा
विपक्ष ने नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग की
मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही नहीं चल पाई। लोकसभा और राज्यसभा को छह बार स्थगित करना पड़ा। विपक्षी सांसद नीट पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर चर्चा की मांग कर रहे थे। कुछ सांसद पोस्टर-बैनर लेकर सदन के अंदर आए।
खड़गे का जंतर-मंतर लाठीचार्ज पर बयान
मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन पर चर्चा की। खड़गे ने कहा कि जंतर-मंतर पर बच्चे इकट्ठा हुए, उनकी आवाज को दबाया जा रहा है और सरकार ने उन पर लाठीचार्ज किया।
लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट जजों की संख्या बढ़ाने का बिल पेश
हंगामे के बीच लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पेश किया। इस बिल के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की जाएगी।
पीएम मोदी का संसद के बाहर संबोधन
पीएम मोदी ने संसद के हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मानसून हो या मानसून सत्र, अगर दोनों प्रो-एक्टिव हों तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं।
Sachin Saxena