उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया गोवर्धन पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार सुबह उज्जैन की तिलकेश्वर गौशाला पहुंचकर भगवान तिलकेश्वर का पूजन किया। उन्होंने वहां गायों की सेवा की और उन्हें अपने हाथों से चारा और खली खिलाई। इस दौरान उन्होंने एक गाय के बछड़े को गोद में उठाकर प्यार भी किया।
गौशाला में 56 भोग अर्पित
सीएम ने गौशाला में लगभग एक घंटा बिताया और गोवर्धन पूजन करते हुए गायों के लिए 56 भोग अर्पित किए। उन्होंने सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेती-किसानी और गायों के दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।
जनकल्याण और सांस्कृतिक आयोजनों पर जोर
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार जनकल्याण, सांस्कृतिक आयोजनों, पर्व और गरीब, किसान, युवाओं तथा महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पूजन के बाद उन्होंने उज्जैन के वार्ड क्रमांक 51 में ‘नमो उद्यान’ का लोकार्पण किया।
उज्जैन में अपने दौरे को समाप्त कर मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना हो गए।
Satyam Tripathi