उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, MP-झारखंड में 16 मौतें, 22 राज्यों में पहुंचा मानसून

· 1 min read
उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, MP-झारखंड में 16 मौतें, 22 राज्यों में पहुंचा मानसून

उत्तराखंड के चमोली में बादल फटा, घर-दुकानों में मलबा घुसा: MP-झारखंड में आंधी-बिजली से 16 मौतें; 22 राज्यों में मानसून पहुंचा

हिमाचल प्रदेश के शिमला में तेज बारिश के बाद बादल फट गया। बादल फटने से शुक्रवार को घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। कई गाड़ियां मलबे में फंस गईं।

MP-झारखंड में आंधी-बिजली से मौतें

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, देवास में आंधी-बारिश से मकान की बालकनी का हिस्सा गिर गया, इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। झारखंड में भी बिजली गिरने से 10 और छत्तीसगढ़ में दो लोगों की मौत हो गई।

मानसून की स्थिति

मानसून ने देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। यूपी में मानसून 8 दिन लेट है। यह आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है लेकिन इस बार 15 दिनों से बिहार बॉर्डर पर रुका है। यह अगले 2 दिन में बिहार बॉर्डर से प्रदेश में एंट्री कर सकता है।

गर्मी का असर

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा हरियाणा के रोहतक में 43.4°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के लखीमपुर खीरी में 43.2°C, बांदा और आगरा में 43°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.1°C, एमपी के ग्वालियर में 41.8°C और गुजरात के अहमदाबाद में 41.7°C रहा।

राज्यों के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में एंट्री लेने के बाद मानसून ठहर गया है। पिछले 3 दिन से आगे नहीं बढ़ा है। इसके आगे बढ़ने का इंतजार 2-3 दिन और बढ़ गया है। शुक्रवार को सिवनी में 50mm बारिश हुई। शाजापुर के शुजालपुर, अकोदिया समेत आसपास के इलाकों में तेज बारिश हुई। उज्जैन में 38mm बारिश हुई।

उत्तर प्रदेश

यूपी में प्री-मानसून एक्टिव है। आज 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जून से यूपी में मानसून की बारिश शुरू होगी। तापमान में 8°C से 9°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को लखीमपुर खीरी का तापमान सबसे ज्यादा 43.2°C रहा।

राजस्थान

राजस्थान में प्री-मानसून बारिश जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर, उदयपुर, अजमेर, कोटा समेत 16 जिलों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा नागौर के देह इलाके में 60mm पानी बरसा। चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और भीलवाड़ा में 25mm से ज्यादा बारिश हुई। आज भी 27 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 42.1°C रहा।

बिहार

बिहार में अब मानसून एक्टिव होने लगा है। इससे अब बारिश शुरू होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 12 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। अगले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य में मानसून एक्टिव हो जाएगा। अधिकतम तापमान 4°C तक गिरेगा।

पंजाब

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब-चंडीगढ़ में जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री हो सकती है। हालांकि, आज प्री-मानसून बारिश के असर के चलते अधिकतर शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। इस दौरान 50kmph की आंधी भी चल सकती है। शुक्रवार का पूरे राज्य में तेज गर्मी रही।

हरियाणा

हरियाणा में मानसून में देरी के बीच तेज गर्मी जारी है। शुक्रवार को रोहतक का तापमान 43.4°C रहा। राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 1.3°C की बढ़ोतरी हुई। तापमान सामान्य से 3.3°C रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज केवल 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश हो सकती है।

Sharad Shrivastava