आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के 11 सबूत SIT को सौंपे, FIR पर सवाल

· 1 min read
आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के 11 सबूत SIT को सौंपे, FIR पर सवाल

आप सांसद संजय सिंह ने राम मंदिर जमीन घोटाले के सबूत SIT को दिए

आप सांसद संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी को जमीन घोटाले से जुड़े 11 कागजात सौंपे हैं। संजय सिंह लखनऊ में SIT के अध्यक्ष विजय विश्वास पंत से मिले और 12 मिनट में उन्हें सबूत दिए।

सबूत सौंपने के बाद संजय सिंह ने उठाए सवाल

बाहर आकर संजय सिंह ने कहा, "राम मंदिर में जमीन घोटाले के 11 कागजात मैंने एसआईटी को सौंपे हैं। एक-एक कर सब सामने आ रहा है। पैसे की बरामदगी हो चुकी है, चढ़ावे में चोरी के तमाम साक्ष्य मिल चुके हैं। फिर भी अब तक कोई जेल क्यों नहीं गया? किसी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कोई FIR अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई? यह बेहद हैरान करने वाली बात है।"

चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का खंडन

इस बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे की खबर को मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने खारिज कर दिया है। गोपाल राव ने बताया कि सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और SIT रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा, जिसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

गुरुवार सुबह से सोशल मीडिया पर चंपत राय के इस्तीफे को लेकर कई दावे किए जा रहे थे। हालांकि, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव और विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग लाल बागड़ा दोनों ने इन खबरों का खंडन किया है।

Sharad Shrivastava