भारत अंडर-19 एशिया कप फाइनल में पहुंचा, 14 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला
गुरुवार को ओमान के मस्कट में खेले गए सेमीफाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछली बार भी एशिया कप फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराया था।
अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 227 रन बनाए और भारत को 228 रन का लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की ओर से नुमान सालारजई और शाह फैसल रहीमी ने 51-51 रन की पारियां खेलीं। भारत की ओर से ईशान सूद सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्यन सावसानी ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
जवाब में भारत ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 93 रन की पारी खेली। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने 57 गेंद पर 51 रन बनाए। वीके विनीत 57 रन बनाकर नाबाद रहे और उन्होंने छक्का लगाकर जीत दिलाई।
पिछले फाइनल और टूर्नामेंट रिकॉर्ड
भारत टूर्नामेंट के पिछले दो फाइनल हार चुका है। 2024 में उसे बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी, जबकि 2025 में पाकिस्तान ने 191 रन के बड़े अंतर से हराया था। हालांकि ओवरऑल भारत ने इस टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा 8 बार जीता है।
Adarsh Chaurasiya