सोनिया ने आपातकाल को गलती माना। उनके मुताबिक राजीव गांधी ने इस्तीफे का सुझाव दिया था, जबकि संजय गांधी कठोर कार्रवाई के पक्षधर थे। सवाल है कि क्या ऐतिहासिक गलतियों की जिम्मेदारी व्यक्तिगत सलाहकारों तक सीमित की जा सकती है या अंतिम निर्णय लेने वाला नेतृत्व भी जवाबदेह है? 10\. राजीव गांधी : शाहबानो और सद्भाव का सवाल?...... सोनिया ने स्वीकार किया कि शाहबानो प्रकरण पर उन्होंने राजीव गांधी से महिलाओं के अधिकारों को लेकर सवाल किए थे। राजीव ने धार्मिक मान्यताओं और महिला अधिकारों के बीच संतुलन बनाने का तर्क दिया था। सवाल है कि क्या राजनीतिक समझौते सामाजिक न्याय की कसौटी पर हमेशा उचित ठहरते हैं? सियासी संदेश : स्मृतियों से समाधान या नए सवाल?...... पुस्तक में बाबरी मस्जिद विध्वंस, 1984 के सिख विरोधी दंगों और आपातकाल जैसे प्रसंगों पर व्यक्त दृष्टिकोण ने विवाद को और बढ़ाया है। कांग्रेस और भाजपा की अलग-अलग व्याख्याएं यह बताती हैं कि इतिहास केवल अतीत नहीं, वर्तमान राजनीति का हिस्सा भी है। सोनिया की स्मृतियों से सत्ता की सीमाएं, सहयोगियों की संवेदनशीलता और संबंधों की सियासत सामने आती है। लेकिन सवाल यह भी है कि क्या अपने अनुभव लिख देना इतिहास का पूरा सच प्रस्तुत करना है? क्या विरोधियों की आपत्तियों और सहयोगियों की प्रतिक्रियाओं को भी समान महत्व नहीं मिलना चाहिए? सियासत में संबंध स्थायी नहीं होते, समीकरण समय के साथ बदलते हैं। गठबंधन में सहयोग और सत्ता में समझदारी जितनी आवश्यक है, उतना ही जरूरी है संवाद और सद्भाव। पुस्तक के प्रसंग यह भी बताते हैं कि राजनीतिक निर्णय केवल सार्वजनिक परिस्थितियों से नहीं, व्यक्तिगत अनुभवों, आशंकाओं और महत्वाकांक्षाओं से भी प्रभावित होते हैं। सवाल दर सवाल का सार यही है कि स्मृतियां संदेश देती हैं, संकेत सवाल पैदा करते हैं, सियासत समीकरण बनाती है और समझदारी सत्य को सभी पक्षों से परखने में दिखाई देती है
✅सोनिया की किताब, सियासत के दस सवाल✅ सवाल दर सवाल (राकेश अग्निहोत्री) (सत्ता के संबंधो से सियासी समीकरणों तक, सोनिया गांधी की आत्मकथा ने खोली राजनीतिक रिश्तों की कई परतें। नीतीश, राहुल, वरुण, प्रणब और मोदी पर नए सवाल, कांग्रेस की विरासत और गठबंधन की विश्