भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA, 4 से 60 साल के लिए मंजूरी

· 1 min read
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA, 4 से 60 साल के लिए मंजूरी

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी

DCGI ने ताकेदा की वैक्सीन को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। यह वैक्सीन चार से 60 साल तक के लोगों को लगाई जा सकेगी। इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ था या नहीं।

क्लीनिकल ट्रायल और डोज

भारत में मिली मंजूरी ताकेदा के वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर दी गई है। इसके तहत फेज-I, फेज-II और फेज-III के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। QDENGA की दो डोज दी जाती हैं। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है और त्वचा के नीचे इंजेक्शन के जरिए लगाई जाती है। दोनों डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है।

देश में ही होगा उत्पादन

QDENGA (TAK-003) जापानी कंपनी टाकेडा की खोज है, लेकिन इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन देश में ही होगा। इसके लिए टाकेडा ने हैदराबाद की फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई के साथ करार किया है। अभी इसकी पक्की कीमत का ऐलान होना बाकी है। बाजार में लॉन्च के बाद शुरुआती 6 महीनों तक लोगों पर इसके असर की निगरानी की जाएगी।

डेंगू से प्रभावित भारत

ताकेदा के मुताबिक, भारत दुनिया में डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है। देश के कई हिस्सों में डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप एक साथ फैल रहे हैं। QDENGA को चारों सीरोटाइप से सुरक्षा देने के लिए तैयार किया गया है। WHO डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में QDENGA के इस्तेमाल की सिफारिश करता है।

Bhavanesh Soni