भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट समेत 7 मांगें, बिल्डिंग पर चढ़े छात्र

· 1 min read
भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, रिजल्ट समेत 7 मांगें, बिल्डिंग पर चढ़े छात्र

भोपाल में नर्सिंग छात्रों का धरना प्रदर्शन

नर्सिंग छात्र संगठन NSO ने विभिन्न मांगों को लेकर नर्सिंग काउंसिल भोपाल के सामने 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। बुधवार को भी प्रदर्शन किया गया।

तीन छात्र बिल्डिंग पर चढ़े

प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक बिल्डिंग पर चढ़ गए। पुलिस की समझाइश के बाद तीनों छात्र कुछ देर बाद बिल्डिंग से उतर गए। छात्र नेता रवि परमार ने बताया कि तीन छात्र बिल्डिंग पर चढ़े थे और उन्हें मान-मनोव्वल करके नीचे उतारा जा रहा है।

छात्रों की प्रमुख मांगें

संगठन ने GNM और बीएससी नर्सिंग के रिजल्ट घोषित करने और आगामी परीक्षाएं कराने की मांग उठाई है। इसके अलावा एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के GNM, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्रों को स्कॉलरशिप देने की मांग की गई है।

भूख हड़ताल भी जोड़ी

संगठन ने पोस्टर में आंदोलन को भूख हड़ताल से भी जोड़ा है। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और रिजल्ट व परीक्षाओं में देरी का सीधा असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है।

Pushpendra Chaubey