खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों की गिनती
17 दान पेटियों से 72 लाख रुपये निकले
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में दान पेटियों की काउंटिंग जारी है। मंगलवार तक 17 दान पेटियां खोली जा चुकी थीं, जिनमें से 72 लाख रुपये निकले और जमा कराए गए। मंदिर परिसर में कुल 40 दान पेटियां हैं।
बुधवार की गिनती का आंकड़ा शाम तक
बुधवार को दान पेटियों से नोटों की गिनती जारी है। आज की काउंटिंग का आंकड़ा शाम तक स्पष्ट हो सकेगा। गिनती आगामी कुछ दिन और चलने की संभावना है।
गिनती की निगरानी
जहां काउंटिंग हो रही है, वहां 4 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एक वीडियोग्राफर भी मौजूद है, जो घूम-घूम कर वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। दान पेटियां जहां से लाई जाती हैं, वहां भी वीडियो रिकॉर्डिंग होती है।
मार्च में दान पेटियों से निकली राशि
इससे पहले मार्च महीने में दान पेटियां खोली गई थीं। उस दौरान 1 करोड़ 35 लाख रुपये निकले थे, जिन्हें जमा कर दिया गया था। यह दान राशि पिछले चार महीनों की थी।
Amit Pateria