राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय पर FIR की मांग: दिग्विजय सिंह
उज्जैन में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को भ्रष्ट बताते हुए उनके खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर में दान की गई चांदी की ईंट, जेवर, नकदी और विदेशी चंदे में गड़बड़ी पाई गई है। सिंह ने कहा कि RSS और विश्व हिंदू परिषद को धर्म से नहीं, सत्ता से मतलब है और वे सनातनियों को ठग रहे हैं।
कांग्रेस काघर-घरअभियान
दिग्विजय सिंह ने बताया कि कांग्रेस राम मंदिर में दान चोरी के मुद्दे को गांव-गांव लेकर जाएगी। इसके लिए उज्जैन जिले की 609 पंचायतों में दल और मंडल स्तर पर समितियां बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर लोगों को इस मामले की जानकारी देंगी।
महाकाल मंदिरऔरजमीन घोटालापर भीसवाल
सिंह ने महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि RSS ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर गेस्ट हाउस बना लिए हैं। उन्होंनेजमीन घोटालेसे जुड़े कुछ दस्तावेज भी दिखाए और कहा कि जांच पूरी होने के बाद वे नाम उजागर करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा किराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठासमारोह में परंपरा का पालन नहीं हुआ, जिसमें एक कुंवारा और एक तलाकशुदा व्यक्ति पूजन में बैठ गया, जबकि परंपरा के अनुसार सपत्नीक पूजन होना चाहिए था।
Bhavanesh Soni