दतिया जीत के बाद कांग्रेस की PAC बैठक
भोपाल में 25 नेताओं को बुलाया गया
दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद आज भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एमपी कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित PAC में शामिल 25 नेताओं को बुलाया गया है।
पहली PAC बैठक में नकुल नाथ
दोपहर 12 बजे से पीसीसी कार्यालय के तीसरे फ्लोर पर बैठक रखी गई है। जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद PAC सदस्य नकुल नाथ पहली बार बैठक में शामिल होंगे। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने हाल में दावा किया था कि इस बार PAC बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल होंगे।
Vivek Singh