सौरव गांगुली और पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। कूरियर से भेजे गए पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई है।
शिकायत दर्ज
गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। बंगाल क्रिकेट संघ के दफ्तर में सोमवार को एक कूरियर पैकेट पहुंचा। इसमें अंग्रेजी में लिखे दो लेटर मिले। इनमें आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
छह महीने से मिल रहे थे पत्र
गांगुली परिवार को पिछले छह महीने से लगातार इस तरह के पत्र मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझकर अनदेखा कर दिया था।
पुलिस जांच
पुलिस शिकायत को गंभीरता से ले रही है। जांच जारी है। जिम्मेदार व्यक्ति की पहचान के लिए पत्रों, उनके स्रोत और कूरियर की जानकारी की जांच की जा रही है।
करियर और अध्यक्ष पद
सौरव गांगुली ने 16 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। वह 2019 में बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। वह क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं। 2022 में उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह रोजर बिन्नी को नया चेयरमैन बनाया गया।
Vivek Singh