एमपी के 30 जिलों में बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी

· 1 min read
एमपी के 30 जिलों में बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी

एमपी में 30 जिलों में बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के 30 जिलों में अगले 48 घंटे तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर भोपाल, गुना, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, सागर, जबलपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा जैसे जिलों में देखने को मिलेगा।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में फिलहाल मौसम साफ रहेगा और तेज धूप देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दो दिन बाद जब बादल छटेंगे, तो उत्तरी हवाएं चलेंगी, जिससे रातों का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। फिलहाल दिन का तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा।

नवंबर के दूसरे सप्ताह तक ठंड बढ़ने के संकेत हैं और 15 नवंबर के बाद ठंड का असर तेज हो सकता है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ठंड अधिक महसूस होगी, जबकि भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे क्षेत्रों में दिन ठंडे लेकिन आरामदायक रहेंगे।

इससे पहले, अक्टूबर महीने में प्रदेश में सामान्य से 121% अधिक बारिश दर्ज की गई थी। भोपाल, उज्जैन, छतरपुर और नरसिंहपुर में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे चला गया था। इंदौर में पिछले 10 सालों में दूसरी बार सबसे ज्यादा अक्टूबर बारिश दर्ज की गई।

विशेषज्ञों के अनुसार, नवंबर के दूसरे और तीसरे सप्ताह में उत्तरी हवाओं के पूरी तरह सक्रिय होने से ठंड का दौर और बढ़ेगा। इस बार नवंबर में भी बारिश का ट्रेंड जारी रहने की संभावना है, खासकर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में शुरुआती सप्ताह में हल्की बारिश हो सकती है।

Vivek Singh