प्रधानमंत्री मोदी से मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की भेंट
मध्य प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके संसद भवन स्थित कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मोदी का पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
श्रीलंका से लाई गई बुद्ध प्रतिमा भेंट की
राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री को स्मृति स्वरूप श्रीलंका से लाई हुई भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। उन्होंने प्रधानमंत्री को भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ श्रीलंका से पवित्र बौद्ध अवशेषों को भारत वापस लाने की अपनी यात्रा के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी।
राज्य की प्रगति और विकास पर चर्चा
इस मुलाकात के दौरान, राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को अपनी यात्रा के विवरण पर आधारित "बुद्ध धरोहर की सांस्कृतिक यात्रा भारत से श्रीलंका" नामक पुस्तक भी भेंट की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की वर्तमान प्रगति से अवगत कराया और मध्य प्रदेश में विकास के विभिन्न आयामों पर भी चर्चा की।
Gulzar Ahmad