ग्वालियर में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज
पहला मामला: वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए बुजुर्ग से 5 लाख की ठगी
मेला ग्राउंड निवासी 78 वर्षीय शरद कुमार चतुर्वेदी को 21 अगस्त को वॉट्सऐप पर एक लिंक भेजकर ‘अपस्टॉक एलीट मेंबर वीआईपी 305’ ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप एडमिन ने उनसे ‘यू ट्रेड डीएमए’ ऐप डाउनलोड कराया और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग किस्तों में 5 लाख रुपए जमा करा लिए। ऐप में उनकी रकम बढ़कर 7.69 लाख रुपए दिखाई गई। जब शरद कुमार ने 5 लाख रुपए निकालने की कोशिश की तो ट्रांजेक्शन फेल हो गया, जिसके बाद ठगों ने उनसे और पैसे मांगे।
दूसरा और तीसरा मामला: UPI लेनदेन और मोबाइल रिसेट के जरिए रकम निकासी
पुरानी छावनी रोड निवासी अमित कुमार मंगल के खाते से 2 सितंबर की रात ‘नेहा पाल’ नाम के UPI खाते में 1 रुपए ट्रांसफर हुआ। अमित ने रकम कम होने के कारण ध्यान नहीं दिया। 6 सितंबर को उनके खाते से चार किस्तों में कुल 65,202 रुपए निकाल लिए गए। उसी दिन उसी UPI खाते में फिर 1 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। बैंक से जानकारी लेने पर अमित को धोखाधड़ी का पता चला।
इंदरगंज क्षेत्र के राजीव प्लाजा स्थित मोबाइल दुकान पर काम करने वाले आमेर बेग के मोबाइल पर 14 सितंबर को 1 रुपए के ट्रांजेक्शन का मैसेज आया। मैसेज खोलते ही उनका मोबाइल अपने आप रिसेट हो गया। बैंक जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि 13 और 14 सितंबर को उनके खाते से कुल 1,86,666 रुपए निकाले गए हैं। आमेर ने तुरंत अपना बैंक खाता फ्रीज कराया और इंदरगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर सेल के डीएसपी मनीष यादव ने बताया कि ठग लगातार न
Sachin Saxena