हरियाणा की जनता ने विकास की जीत सुनिश्चित की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हरियाणा में झूठ की राजनीति हार गई और विकास की राजनीति की जीत हुई।

· 1 min read
हरियाणा की जनता ने विकास की जीत सुनिश्चित की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
हरियाणा की जनता ने झूठ को परास्त कर विकास की जीत सुनिश्चित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस भारतीय अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र को कमजोर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश में शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के महत्वपूर्ण संस्थानों जैसे निर्वाचन आयोग, सेना और न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की है।

प्रधानमंत्री ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में झूठ की राजनीति हार गई और विकास की राजनीति की जीत हुई। उन्होंने इसे भारतीय लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया।

मोदी ने भाजपा की लगातार तीसरी जीत से उत्साहित होकर कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस के लिए "नो एंट्री" का बोर्ड लगा दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानने का आरोप लगाया। जातिगत गणना के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, वे जाति के नाम पर गरीबों को आपस में लड़ाना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हरियाणा में विकास की गारंटी ने झूठ की राजनीति को हराया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को बदनाम करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है और उसे अब "परजीवी" बन चुकी है, जो अपने सहयोगी दलों पर निर्भर है।

नायब सिंह सैनी

मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व की तारीफ की और कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र और राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा।

अंत में, प्रधानमंत्री ने हरियाणा के युवाओं और किसानों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि हरियाणा के युवा भारत को खेलों में एक वैश्विक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।