इंदौर नगर निगम ने जर्जर भवन जमींदोज किया
मंगलवार को इंदौर नगर निगम का अमला झोन क्रमांक 2, वार्ड क्रमांक 67 स्थित जयरामपुर कॉलोनी में दलबल के साथ पहुंचा। निगम की जेसीबी से करीब 100 साल पुराने जर्जर भवन को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई।
भवन की पहचान
यह सिंधी समाज समिति के अधीन पुराना रजिस्टर्ड शासकीय नारी शाला का भवन था। यह भवन काफी जर्जर हालत में था।
कार्रवाई का कारण
इस स्थान पर सांसद निधि से एक नया प्रोजेक्ट बनना है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
भवन खाली कराया गया था
भवन में एक चौकीदार का परिवार रहता था। उन्हें नोटिस देकर भवन खाली कराया जा चुका था। कार्रवाई के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ।
Adarsh Chaurasiya