केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के तीन करीबी अफसर एक साथ हटाए गए

· 1 min read
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के तीन करीबी अफसर एक साथ हटाए गए

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के तीन करीबी अफसर हटाए गए

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के तीन करीबी अफसरों को एक साथ हटा दिया गया है। इनमें प्राइवेट सेक्रेटरी अमर सिंह और एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी शैलेश कुमार सिंह और आयुष सरन शामिल हैं।

सरकार ने नहीं बताई वजह

पर्यावरण मंत्रालय ने 3 जुलाई को अलग-अलग आदेश जारी किए। सरकार ने इन बदलावों की वजह नहीं बताई है। 2010 बैच के IRS अधिकारी अमर सिंह को राजस्व विभाग वापस भेजा गया है। शैलेश कुमार सिंह को DoPT भेजा गया है। आयुष सरन को भी पद से हटा दिया गया है।

Janmejay Chaturvedi