पंजाब कांग्रेस में कलह, चन्नी वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंचे

· 1 min read
पंजाब कांग्रेस में कलह, चन्नी वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंचे

पंजाब कांग्रेस में कलह, चन्नी वड़िंग का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंचे

पूर्व सीएम चन्नी ने राजा वड़िंग के बयानों का डोजियर हाईकमान को सौंपा

पंजाब कांग्रेस में चुनाव से आठ महीने पहले नेताओं के बीच कलह तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग की बयानबाजियों का डोजियर लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं।

वड़िंग ने भी दिखाए तेवर

राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया पर चन्नी की मीटिंग को एकता की ताकत बताया और अपने समर्थकों पर कार्रवाई शुरू कर दी। पंजाब कांग्रेस अनुशासनिक समिति के अध्यक्ष बावा हैनरी ने पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

भूपेश बघेल ने पंजाब में डेरा डाला

कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच दिनों के लिए पंजाब में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर विधायक दल के नेता प्रताप बाजवा और फिर राजा वड़िंग से मुलाकात की।

Satyam Tripathi