(टर्निंग पॉइंट: दतिया का दंगल... किसका दांव, किसकी दिशा, किसका भविष्य कसौटी पर?)( सवाल दर सवाल) (राकेश अग्निहोत्री)

· 1 min read
(टर्निंग पॉइंट: दतिया का दंगल... किसका दांव, किसकी दिशा, किसका भविष्य कसौटी पर?)( सवाल दर सवाल) (राकेश अग्निहोत्री)

(आंखों का नूर या आंखों की किरकिरी... दतिया में दांव पर दादा नरोत्तम ही क्यों ?) इंट्रो दतिया उपचुनाव की सबसे बड़ी राजनीतिक विडंबना यह है कि चुनाव अभी उम्मीदवारों का नहीं क्योंकि नाम का ऐलान होना अभी बाकी है, बल्कि डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक मौजूदगी का बनता जा रहा है, क्योंकि माहौल तो बन चुका है.... समर्थकों के लिए वे आज भी भरोसे, संगठन और जीत की सबसे मजबूत गारंटी हैं.... वहीं विरोधियों के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक बाधा और निशाना.... शायद ही प्रदेश की राजनीति में कोई ऐसा नेता हो, जो एक साथ इतनी तीखी प्रशंसा और उतना ही प्रखर विरोध झेलता हो.... यही कारण है कि दतिया में जीत-हार से पहले चर्चा नरोत्तम की भूमिका, प्रभाव और राजनीतिक भविष्य की हो रही है.... इस उपचुनाव ने उन्हें फिर साबित कर दिया है कि वे किसी के लिए आंखों का नूर हैं.... तो किसी के लिए आंखों की किरकिरी.... आखिर दांव पर दादा नरोत्तम ही क्यों..! सवाल दतिया उपचुनाव आखिर किसके लिए क्यों साबित हो सकता है, टर्निंग पॉइंट..सवाल यह भी उपचुनाव में क्यों मायने रखता है दतिया का दंगल... आखिर किसका दांव, किसकी दिशा, किसका भविष्य कसौटी पर?नरोत्तम की प्रतिष्ठा... या भाजपा और कांग्रेस से आगे व्यक्तिगत तौर पर मोहन–जीतू के नेतृत्व की परीक्षा? दतिया उपचुनाव की जीत हार का भोपाल कनेक्शन प्रणाम सामने आने के साथ नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.. समीकरण राजधानी के भी बदलेंगे और इससे कांग्रेस भाजपा दोनों अछूते नहीं रह सकते.. ✅✅ दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान होते ही प्रदेश की राजनीति का तापमान तेज, तर्क तीखे और तीर तल्ख हो गए हैं.... चुनाव अभी दूर है.... उम्मीदवार अभी तय नहीं हैं.... लेकिन राजनीतिक बयान, रणनीति और समीकरण पूरी रफ्तार पकड़ चुके हैं.... यह केवल उपचुनाव नहीं.... बल्कि प्रतिष्ठा, प्रदर्शन और भविष्य का राजनीतिक परीक्षण बनता दिखाई दे रहा है....सवाल सिर्फ यह नहीं कि दतिया किसके खाते में जाएगा.... सवाल यह भी है कि दतिया किसकी दिशा तय करेगा.... क्योंकि 2028 की विधानसभा चुनावी लड़ाई का पहला मनोवैज्ञानिक संदेश यहीं से निकलेगा.... जीत का जश्न भी बड़ा होगा.... हार का हिसाब भी लंबा चलेगा....मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लिए यह सरकार के कामकाज पर जनता की पहली बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया मानी जाएगी.... प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के लिए संगठन की सक्रियता की परीक्षा होगी.... दूसरी ओर कांग्रेस में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के लिए यह साबित करने का अवसर होगा कि कांग्रेस केवल आरोपों की राजनीति नहीं.... बल्कि विकल्प की राजनीति भी बन सकती है.... लेकिन इन सबसे अलग.... इस चुनाव का सबसे बड़ा राजनीतिक केंद्र यदि कोई है.... तो वह डॉ. नरोत्तम मिश्रा हैं.... दतिया की चर्चा हो और नरोत्तम का नाम न आए.... यह संभव नहीं दिखता.... पिछले विधानसभा चुनाव की हार के बाद बहुतों ने उनकी राजनीतिक पारी पर पूर्ण विराम लगाने की जल्दबाजी की.... लेकिन राजनीति में विराम और विदाई का फैसला जनता करती है.... विरोधी नहीं.... उपचुनाव का ऐलान होते ही नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता ने यह संदेश दे दिया है कि दतिया अभी भी उनका राजनीतिक दुर्ग है या नहीं.... इसका फैसला अब जनता करेगी.... संगठन अपनी जगह है.... सरकार अपनी जगह है.... लेकिन दतिया में चर्चा सबसे अधिक यदि किसी की है.... तो वह नरोत्तम मिश्रा की भूमिका की है.... यहीं से सबसे बड़ा सवाल भी जन्म लेता है.... यदि भाजपा जीतती है.... तो क्या जीत का सबसे बड़ा श्रेय नरोत्तम मिश्रा को मिलेगा?.... और यदि परिणाम उम्मीद के विपरीत आता है.... तो जवाबदेही किसकी तय होगी?.... क्या केवल स्थानीय उम्मीदवार कठघरे में होगा.... या फिर संगठन, सरकार और रणनीतिकार भी सवालों के घेरे में आएंगे?....कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव किसी राहत से कम नहीं.... यदि कांग्रेस जीतती है.... तो वह इसे भाजपा सरकार के खिलाफ जनमत बताएगी.... यदि हारती है.... तो क्या एक बार फिर संगठन, रणनीति और नेतृत्व पर सवाल उठेंगे?.... क्या जीतू पटवारी की आक्रामक राजनीति को जनता की स्वीकृति मिलेगी.... या भाजपा का बूथ प्रबंधन भारी पड़ेगा?....दतिया का यह चुनाव इसलिए भी अलग है.... क्योंकि यहां उम्मीदवार से ज्यादा चर्चा नेतृत्व की है.... मुद्दों से ज्यादा संदेश की है.... और परिणाम से ज्यादा उसके राजनीतिक अर्थ की है.... यही कारण है कि इस उपचुनाव में हर दल अपनी जीत को बड़ा और हार को छोटा बताने की तैयारी पहले से कर रहा है.... राजनीति में कई चुनाव आते हैं.... कई परिणाम इतिहास के पन्नों में खो जाते हैं.... लेकिन कुछ चुनाव ऐसे होते हैं.... जो चेहरे बदलते हैं.... चरित्र गढ़ते हैं.... और भविष्य की पटकथा लिखते हैं.... दतिया का उपचुनाव शायद उसी श्रेणी में खड़ा दिखाई दे रहा है.... अब निगाह सिर्फ इस पर नहीं होगी कि विधायक कौन बनता है.... असली नजर इस पर होगी कि दतिया किसे मजबूत करता है.... किसे मजबूर करता है.... और किसकी राजनीति को नई मंजिल या नया मोड़ देता है.... यही इस उपचुनाव का वास्तविक टर्निंग पॉइंट होगा....✅ ✅(सेंटर हेडिंग) (दतिया में दल नहीं, इस बार 'नरोत्तम फैक्टर' की चर्चा सबसे ज्यादा) (हार के बाद हौसला, हकीकत और हिसाब.... क्या नरोत्तम मिश्रा फिर लिख पाएंगे जीत की नई पटकथा?) दतिया विधानसभा उपचुनाव का बिगुल बज चुका है.... चुनाव की तारीख तय हो चुकी है, लेकिन उम्मीदवारों के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं.... इसके बावजूद यदि पूरे चुनावी परिदृश्य में किसी एक नाम की सबसे अधिक चर्चा है, तो वह नाम है—डॉ. नरोत्तम मिश्रा.... नरोत्तम केवल संभावित प्रत्याशी नहीं, बल्कि इस चुनाव की सबसे बड़ी राजनीतिक धुरी बन चुके हैं.... भाजपा के भीतर भी चर्चा नरोत्तम की है और कांग्रेस की रणनीति भी कहीं न कहीं नरोत्तम को केंद्र में रखकर ही आकार लेती दिखाई देती है.... दतिया की चौपालों से लेकर भोपाल के सत्ता गलियारों और दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों तक, नरोत्तम का नाम बहस, संभावना और चुनौती—तीनों का पर्याय बना हुआ है.... नरोत्तम की सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी उनका लंबा जनसंपर्क है.... नरोत्तम चुनाव घोषित होने का इंतजार नहीं करते, बल्कि चुनावी मौसम से पहले ही मतदाताओं के बीच सक्रिय हो जाते हैं.... नरोत्तम जानते हैं कि हार के बाद जनता के बीच लौटना ही सबसे बड़ी परीक्षा होती है.... यही कारण है कि पिछले चुनाव की हार के बावजूद नरोत्तम ने क्षेत्र से दूरी नहीं बनाई.... गांव, कस्बे, सामाजिक आयोजन और व्यक्तिगत संपर्क—हर माध्यम से नरोत्तम अपनी राजनीतिक जमीन को फिर से मजबूत करने में जुटे रहे.... नरोत्तम का राजनीतिक व्यक्तित्व हमेशा दो ध्रुवों पर खड़ा रहा है.... समर्थकों के लिए नरोत्तम विकास, निर्णायक नेतृत्व और मजबूत प्रशासनिक क्षमता का चेहरा हैं.... विरोधियों के लिए नरोत्तम आक्रामक राजनीति का प्रतीक हैं.... यही विरोधाभास नरोत्तम को सामान्य नेता नहीं रहने देता.... नरोत्तम जितनी मजबूती से समर्थकों के दिल में जगह बनाते हैं, उतनी ही मजबूती से विरोधियों को राजनीतिक रणनीति बनाने के लिए विवश भी करते हैं.... नरोत्तम की हार ने केवल एक सीट नहीं छीनी थी.... बल्कि यह संदेश भी दिया था कि राजनीति में कोई किला अभेद्य नहीं होता.... नरोत्तम स्वयं भी इस संदेश को समझते दिखाई देते हैं.... यही कारण है कि इस बार नरोत्तम की राजनीति पहले की तुलना में अधिक संयमित, अधिक संवादशील और अधिक सामाजिक दिखाई दे रही है.... नरोत्तम अब केवल भाषण नहीं, बल्कि रिश्तों को भी मजबूत करने की कोशिश करते नजर आते हैं.... नरोत्तम का सबसे बड़ा अनुभव यह है कि उन्होंने सत्ता भी देखी है और विपक्ष भी.... शिवराज सिंह चौहान सरकार में लंबे समय तक गृहमंत्री और सरकार के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शामिल रहे नरोत्तम ने प्रशासनिक शक्ति का संचालन किया.... वहीं कमलनाथ सरकार के तेरह महीनों में विपक्ष की राजनीति ने नरोत्तम को यह भी सिखाया कि जनता के बीच बने रहना सत्ता से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होता है.... यही अनुभव आज नरोत्तम की नई रणनीति की नींव माना जा रहा है.... भाजपा के लिए भी नरोत्तम केवल एक उम्मीदवार नहीं हैं.... नरोत्तम संगठन, सरकार और विचारधारा के बीच संतुलन स्थापित करने वाले नेताओं में गिने जाते हैं.... दतिया का चुनाव यदि नरोत्तम लड़ते हैं तो यह केवल स्थानीय मुकाबला नहीं रहेगा.... बल्कि भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न भी बन सकता है.... नरोत्तम की जीत पार्टी के लिए यह संदेश होगी कि उसका अनुभवी नेतृत्व अभी भी जनता के बीच प्रभावी है.... दिल्ली का भाजपा नेतृत्व भी नरोत्तम को केवल दतिया तक सीमित नेता नहीं मानता.... संगठनात्मक अनुभव, संसदीय कौशल और मीडिया प्रबंधन की क्षमता ने नरोत्तम को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई है.... ऐसे में नरोत्तम की राजनीतिक वापसी केवल एक विधानसभा सीट की वापसी नहीं होगी.... बल्कि भविष्य की राजनीति के कई नए द्वार भी खोल सकती है.... दूसरी ओर कांग्रेस की स्थिति भी कम दिलचस्प नहीं है.... प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी लगातार मैदान में सक्रिय हैं.... जीतू पटवारी जानते हैं कि यदि दतिया में भाजपा के सबसे चर्चित चेहरे को चुनौती देनी है तो केवल संगठन नहीं.... बल्कि मजबूत राजनीतिक नैरेटिव भी तैयार करना होगा.... इसलिए कांग्रेस की रणनीति भी कहीं न कहीं नरोत्तम के प्रभाव को संतुलित करने पर केंद्रित दिखाई देती है.... नरोत्तम के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल कांग्रेस नहीं है.... नरोत्तम को अपने पिछले चुनाव की हार के कारणों का भी समाधान तलाशना होगा.... स्थानीय असंतोष, कार्यकर्ताओं की नाराजगी, जातीय समीकरण और बूथ स्तर की कमजोरियों ने पिछली बार जो संदेश दिया था, नरोत्तम इस बार उसे दोहराने का जोखिम शायद नहीं लेना चाहेंगे.... इसलिए नरोत्तम हर वर्ग, हर समाज और हर कार्यकर्ता तक पहुंचने का प्रयास करते दिखाई देते हैं.... दतिया की राजनीति जातीय समीकरणों से भी प्रभावित होती रही है.... नरोत्तम इस सामाजिक संरचना को लंबे समय से समझते हैं.... नरोत्तम जानते हैं कि केवल परंपरागत समर्थक पर्याप्त नहीं होंगे.... नई पीढ़ी, युवा मतदाता, महिला मतदाता और स्थानीय सामाजिक समूहों तक समान रूप से पहुंच बनाना इस चुनाव की अनिवार्य आवश्यकता होगी.... नरोत्तम की राजनीति का एक महत्वपूर्ण पक्ष उनका संवाद कौशल भी है.... विधानसभा हो, मीडिया हो या सार्वजनिक मंच.... नरोत्तम हमेशा अपने तर्कों और आक्रामक शैली के लिए पहचाने गए हैं.... लेकिन इस बार नरोत्तम की भाषा में अपेक्षाकृत अधिक संतुलन दिखाई देता है.... यह परिवर्तन भी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.... तीसरे राजनीतिक विकल्प की चर्चाएं भी समय-समय पर होती रही हैं.... यदि कोई तीसरा दल या प्रभावशाली निर्दलीय मैदान में उतरता है, तो उसका सबसे अधिक असर किस पर पड़ेगा.... यह प्रश्न अभी खुला है.... लेकिन इतना तय है कि नरोत्तम इस संभावना को भी हल्के में नहीं ले रहे होंगे.... हर अतिरिक्त उम्मीदवार चुनावी गणित को प्रभावित कर सकता है.... नरोत्तम की जीत केवल नरोत्तम की व्यक्तिगत वापसी नहीं होगी.... यह भाजपा के लिए भी मनोवैज्ञानिक बढ़त का विषय बनेगी.... वहीं यदि परिणाम विपरीत आते हैं, तो भाजपा के भीतर नेतृत्व, संगठन और स्थानीय रणनीति पर नए सवाल भी उठ सकते हैं.... इसलिए नरोत्तम का चुनाव व्यक्तिगत से कहीं अधिक राजनीतिक महत्व रखता है.... कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव केवल सीट जीतने का अवसर नहीं है.... यदि कांग्रेस नरोत्तम जैसे प्रभावशाली नेता को लगातार दूसरी बार रोकने में सफल होती है, तो प्रदेश की राजनीति में उसका मनोबल निश्चित रूप से बढ़ेगा.... इसलिए जीतू पटवारी की सक्रियता भी इस चुनाव को सामान्य उपचुनाव नहीं रहने देती.... नरोत्तम के समर्थकों का मानना है कि हार ने उन्हें और मजबूत बनाया है.... विरोधियों का तर्क है कि समय बदल चुका है और मतदाता अब नए विकल्प तलाश रहा है.... इन दोनों दावों की वास्तविक परीक्षा मतदान के दिन ही होगी.... लेकिन इतना स्पष्ट है कि नरोत्तम इस बार कोई राजनीतिक जोखिम लेने के मूड में नहीं दिखाई देते.... दतिया की जनता भी इस चुनाव में केवल वादों को नहीं.... बल्कि पिछले वर्षों के कामकाज, व्यवहार और उपलब्धता को भी परखेगी.... नरोत्तम इस कसौटी से भलीभांति परिचित हैं.... शायद यही कारण है कि उनकी सक्रियता चुनाव घोषित होने से पहले ही तेज हो चुकी थी.... अंततः दतिया उपचुनाव का सबसे बड़ा निष्कर्ष यही है कि फिलहाल मुकाबला केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं दिखता.... बल्कि पूरे चुनावी विमर्श के केंद्र में एक नाम खड़ा है—नरोत्तम मिश्रा.... टिकट की औपचारिक घोषणा भले बाकी हो.... लेकिन राजनीतिक चर्चा में नरोत्तम पहले ही सबसे आगे हैं.... अब देखना यह होगा कि क्या नरोत्तम अपनी हार को अनुभव में और अनुभव को जीत में बदल पाते हैं.... या दतिया की जनता इस बार कोई नया राजनीतिक संदेश लिखती है.... दतिया का फैसला केवल एक विधायक नहीं चुनेगा.... बल्कि यह भी तय करेगा कि मध्यप्रदेश की राजनीति में "नरोत्तम फैक्टर" अभी कितना प्रभावशाली.... कितना प्रासंगिक.... और कितना निर्णायक बना हुआ है.... दतिया की लड़ाई में एक बात और स्पष्ट दिखाई देती है.... यहां मुकाबला केवल दलों का नहीं.... बल्कि व्यक्तित्व, प्रतिष्ठा और प्रभाव का भी है.... नरोत्तम मिश्रा इस चुनाव में उम्मीदवार बनने से पहले ही राजनीतिक विमर्श के केंद्र बन चुके हैं.... समर्थकों के लिए वे आज भी जीत का सबसे भरोसेमंद चेहरा हैं.... विरोधियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती.... ऐसे में दतिया का उपचुनाव यह भी तय करेगा कि नरोत्तम की राजनीतिक स्वीकार्यता समय के साथ और मजबूत हुई है.... या फिर प्रदेश की राजनीति किसी नए समीकरण की ओर बढ़ रही है.... यही कारण है कि दतिया का परिणाम केवल एक सीट का परिणाम नहीं माना जाएगा.... यह भाजपा के संगठन, कांग्रेस की रणनीति, प्रदेश नेतृत्व की स्वीकार्यता और सबसे बढ़कर डॉ. नरोत्तम मिश्रा की राजनीतिक पुनर्प्रतिष्ठा की सबसे बड़ी कसौटी बन चुका है.... जीत का श्रेय किसे मिलेगा.... हार की जवाबदेही कौन उठाएगा.... और भविष्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी.... इन सभी सवालों के जवाब अब दतिया की जनता के जनादेश में छिपे हैं....

Related Articles