मध्य प्रदेश सरकारी स्कूलों के 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म, वापस स्कूल भेजने के आदेश

· 1 min read
मध्य प्रदेश सरकारी स्कूलों के 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म, वापस स्कूल भेजने के आदेश

मध्य प्रदेश: 213 शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म, वापस स्कूल भेजने के आदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र से पहले स्कूलों से बाहर काम कर रहे 213 सरकारी शिक्षकों का अटैचमेंट खत्म कर दिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने 16 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को सभी शिक्षकों को तत्काल उनके मूल पदस्थापना स्थल यानी स्कूलों में वापस भेजने के निर्देश दिए हैं।

कार्रवाई का आधार

यह कार्रवाई पिछले साल 30 जुलाई को विधानसभा में सिरोंज से बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा के सवाल के आधार पर हुई जिला स्तरीय समीक्षा के बाद की गई है।

शिक्षकों की तैनाती

शिक्षा विभाग की सूची के अनुसार कई शिक्षक विधायक कार्यालयों में निजी सहायक (पीए) के रूप में और कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत, निर्वाचन कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जनपद पंचायत, एसडीएम कार्यालय और अन्य प्रशासनिक दफ्तरों में सालों से अटैच होकर काम कर रहे थे।

अब सभी को मूल स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के लिए रिलीव करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Adarsh Chaurasiya