लखीमपुर में 13 साल के बच्चे ने DM से ताऊ का ताला खुलवाने की मांग की

· 1 min read
लखीमपुर में 13 साल के बच्चे ने DM से ताऊ का ताला खुलवाने की मांग की

लखीमपुर में 13 साल के बच्चे ने DM से ताऊ का ताला खुलवाने की मांग की

बच्चा अकेले तहसील पहुंचा, DM ने थानेदार को ताला खुलवाने का निर्देश दिया

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 13 साल का बच्चा अकेले ही डीएम के पास पहुंच गया। जनसुनवाई कर रहे डीएम अंजनी कुमार सिंह ने उसे पास बुलाया। बच्चे ने बताया कि उसके घर पर ताऊ-ताई ने जबरन कब्जा करके ताला लगा दिया है।

बच्चे ने थानेदार पर लगाया कमीशन का आरोप

पास में खड़े थानेदार ने ताला खुलवाने की बात कही तो बच्चा बोला- खुलवा देंगे नहीं, खुलवा दीजिए। बार-बार न आना पड़े। बच्चे ने कहा- आप लोगों को क्या है, कमीशन मिल जाए तो ताबड़तोड़ काम कर देते हैं।

डीएम ने कोतवाल को ताला खुलवाने का दिया निर्देश

डीएम ने कोतवाल राजेश कुमार से कहा- बच्चे के घर जाकर ताला खुलवाइए। कोतवाल मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि बच्चा जिस कमरे का ताला खुलवाने की बात कर रहा है, वह उसके पिता की पहली पत्नी का है, जिनकी मौत हो चुकी है। उनका बेटा लखनऊ में रहता है। तब से बच्चे के ताऊ ने कमरे पर ताला लगा दिया है। कोतवाल बिना ताला खुलवाए लौट आए।

बच्चे की मां ने पुलिस को दी जानकारी

बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा पढ़ाई में रुचि नहीं लेता और अक्सर घूमता रहता है। वह स्कूल जाने की बात कहकर निकला था लेकिन तहसील पहुंच गया। परिवार के लोग घर के सामने कबाड़ डालते हैं, जिसे लेकर रोज विवाद होता है।

Navjeet Kaur