मायावती ने चंद्रशेखर पर मगरमच्छ के आंसू बहाने का आरोप लगाया
बसपा प्रमुख का प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमला
बसपा अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को बसपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ संगठन और राजनीतिक दल अपने संकीर्ण स्वार्थ के लिए दलित और वंचित वर्गों को गुमराह कर सड़कों पर उतार रहे हैं।
हिंसा और सड़क जाम से न्याय नहीं
मायावती ने कहा कि ये संगठन हिंसा, हंगामा और सड़क जाम जैसी परिस्थितियां पैदा करते हैं। इसके बाद उनके नेता घटनास्थल पर पहुंचकर मगरमच्छ के आंसू बहाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं। इससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, बल्कि उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं।
सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने की अपील
उन्होंने कहा कि दलित वर्गों को अपने अधिकारों का पूरा लाभ लेने के लिए केंद्र और राज्यों की राजनीतिक सत्ता की 'मास्टर चाबी' अपने हाथों में लेनी होगी। यही लाख दुखों की एक दवा है।
Navjeet Kaur