मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार थमी, 22 जिलों में आज बूंदाबांदी
अगले पांच दिन भारी बारिश के आसार नहीं
मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार थम गई है। करीब 60% हिस्से से मानसून के बादल गायब हैं। इस वजह से प्रदेश में अगले 5 दिन तक कहीं भी भारी या अति भारी बारिश के आसार नहीं हैं।
16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव
IMD के अनुसार, 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिससे तेज बारिश के संकेत हैं। इससे पहले प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
22 जिलों में हल्की बारिश के आसार
सोमवार को सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और आलीराजपुर में बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।
इन जिलों में धूप खिली रहेगी
नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, आगर-मालवा, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, भोपाल, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और ग्वालियर में धूप खिली रहेगी।
Navjeet Kaur