नाना पटवारी के मोबाइल में मिले ऑनलाइन सट्टे के एप
डीसीपी ने दी जानकारी
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मोबाइल की जांच में पुलिस को दो ऑनलाइन सट्टे के एप, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के सुराग और तीन अहम मोबाइल नंबर मिले हैं।
पूछताछ और जांच जारी
डीसीपी नरेंद्र रावत ने बताया कि इन तथ्यों के आधार पर नाना पटवारी से दोबारा पूछताछ की जाएगी। राजेंद्र नगर थाना पुलिस की विशेष टीम मोबाइल डेटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कर रही है।
एप से भेजी जाती थी लिंक
डीसीपी के मुताबिक, मोबाइल में मिले दोनों एप के जरिए कथित तौर पर ऑनलाइन सट्टे की लिंक भेजी जाती थी। मोबाइल से मिले तीन अहम नंबरों के आधार पर संबंधित लोगों की तलाश की जा रही है।
दो युवतियों से पूछताछ
रविवार को राजेंद्र नगर थाने में दो युवतियों के बयान दर्ज किए गए। एक युवती ने बताया कि उसकी पहचान नाना पटवारी से एक प्लॉट के सिलसिले में हुई थी। दूसरी युवती ने बताया कि नाना पटवारी उसके पति का मित्र है।
नाना पटवारी के खिलाफ 10 केस दर्ज
नाना के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान भी गिरफ्तार किया गया था।
Satyam Tripathi