राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, छात्रों की गूंज में युवाओं से करेंगे संवाद

· 1 min read
राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, छात्रों की गूंज में युवाओं से करेंगे संवाद

राहुल गांधी इंदौर पहुंचे, 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट से रेडिसन होटल जाते समय उनसे मिलने की कोशिश में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसके चलते कई कांग्रेस नेता उनसे मुलाकात नहीं कर पाए।

शाम 5:30 बजे 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, हजारों युवा जुटे

राहुल गांधी शाम 5:30 बजे रीजनल पार्क के सामने IDA ग्राउंड में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में शामिल होंगे। एंट्री दोपहर 3:30 बजे से शुरू हो गई थी। ग्राउंड पर हजारों युवाओं की भीड़ मौजूद है। कुछ युवा 'RAGA' लिखा चश्मा पहने नजर आए, जबकि ग्वालियर से आई दिव्यांशी 'आपसे (RAGA) प्यार है, इसलिए इंदौर आए हैं' लिखा पोस्टर लेकर पहुंचीं। कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं और छात्रों से शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इंदौर में यह उनका पहला और देश में पांचवां 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम है। कांग्रेस का दावा है कि करीब दो लाख रजिस्ट्रेशन हुए हैं। कार्यक्रम की अनुमति 31 शर्तों के साथ मिली है।

कार्यक्रम के दौरान समर्थक 'राहुल गांधी जिंदाबाद' और 'घर-घर गांधी, राहुल गांधी जिंदाबाद' के नारे लगाते नजर आए। एमआर-10 से विजय नगर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। जाम में एक एम्बुलेंस की रफ्तार भी धीमी हुई, हालांकि रास्ता खुलने के बाद वह निकल गई। कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने वाले वॉलंटियर्स को कांग्रेस की ओर से फ्री टी-शर्ट दी गई।

राहुल गांधी इससे पहले चार राज्यों में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम कर चुके हैं।

Bhavanesh Soni