राहुल गांधी ने लगाया वोट चोरी का आरोप
मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है और हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। राहुल गांधी ने दावा किया कि यहबीजेपी और इलेक्शन कमीशनका सिस्टम है। उन्होंने मध्य प्रदेश में भी इसी तरह की घटनाओं का जिक्र किया।
वोट चोरी को SIR से कवर करने का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि मुख्य मुद्दा वोट चोरी है, जिसे अबविशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)से कवर किया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
पचमढ़ी में जंगल सफारी
इससे पहले शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने पचमढ़ी में जंगल सफारी की। वह सुबह 6:15 बजे रविशंकर भवन से काफिले के साथ निकले। उन्होंनेसतपुड़ा टाइगर रिजर्वके पनारपानी गेट तक 10 किलोमीटर सफर अपनी गाड़ी में किया। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सुरक्षा दल, एसटीआर सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर विवेक तिवारी मौजूद थे। काफिले में पांच जिप्सी और एक फॉरेस्ट कैम्पर गाड़ी शामिल थी।
Arvind Vishwakarma