राहुल गांधी ने पचमढ़ी में की जंगल सफारी, BJP पर गंभीर आरोप
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार सुबह मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी की खूबसूरत वादियों में जंगल सफारी का आनंद लिया। वह दो दिनों से पचमढ़ी में प्रवास कर रहे थे। रविवार को उनके काफिले ने रविशंकर भवन से सफारी के लिए प्रस्थान किया। जंगल सफारी का कार्यक्रम शनिवार देर रात तय किया गया था, जिसके बाद रातभर इसकी तैयारियां की गईं।
जंगल सफारी के दौरान राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि इसी प्रकार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया किअमित शाह, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश्वर जीलोकतंत्र और बाबा साहब के संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं, जिससे देश और भारत माता को नुकसान हो रहा है।
शिविर में, राहुल गांधी ने कांग्रेस के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए ताकि कोई उन्हें ब्लैकमेल न कर सके। शिविर के दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से भी बैठक की और आगामी चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया।
Bhavanesh Soni