शिवराज की मां की त्रयोदशी: रक्षा मंत्री राजनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तीन CM पहुंचे

· 1 min read
शिवराज की मां की त्रयोदशी: रक्षा मंत्री राजनाथ, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तीन CM पहुंचे

शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई की त्रयोदशी और शांति भोज में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

भोपाल में नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशीबाई के निधन पर त्रयोदशी कार्यक्रम और शांति भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई राज्यों के मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी, विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, मध्य प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट, विधायक प्रभुराम चौधरी और गोपाल सिंह इंजीनियर, हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, करुणा धाम के पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य, क्रिश्चियन धर्मगुरु, लिबर्टी शूज के डायरेक्टर और शिवराज सिंह चौहान के समधी-समधन ने भी उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की पोती इला को दुलार किया। इस दौरान शिवराज की बहू अमानत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

Navjeet Kaur

Related Articles