ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 6 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया

· 1 min read
ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 6 देशों में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमला किया

ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 6 देशों पर हमला किया

अमेरिकी अटैक के जवाब में कार्रवाई

अमेरिका की एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने मिडिल-ईस्ट में जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार को ईरान ने 6 देशों जॉर्डन, कुवैत, बहरीन, कतर, UAE और ओमान में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और रणनीतिक ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।

अमेरिका ने ईरान के 140 ठिकानों पर बम गिराए

इससे पहले अमेरिका ने ईरान के करीब 140 सैन्य ठिकानों पर बमबारी की थी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, यह बमबारी होर्मुज स्ट्रेट में साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज पर ईरान के हमले के बाद की गई। जहाज में आग लग गई, इंजन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया।

ईरान ने होर्मुज बंद करने का ऐलान किया

ईरान ने अगले आदेश तक होर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

Arvind Vishwakarma

Related Articles