यूपी में 40 साल पुराने मदरसे पर बुलडोजर, सिद्धार्थनगर में 6 जेसीबी से ढहाया

· 1 min read
यूपी में 40 साल पुराने मदरसे पर बुलडोजर, सिद्धार्थनगर में 6 जेसीबी से ढहाया

यूपी के सिद्धार्थनगर में 40 साल पुराने मदरसे पर बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पिपरा रामलाल गांव में स्थित एक मकतब मदरसा सरकारी जमीन पर बना था। यह मदरसा 40 साल पुराना था और इसमें 400 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रशासन के अधिकारी पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छह बुलडोजरों से करीब 9000 वर्ग फुट में बने मदरसे को गिराने की कार्रवाई शुरू की।

सरकारी अभिलेखों में भूमि का दर्जा

सरकारी अभिलेखों के अनुसार, गाटा संख्या 1028 और 1029 में यह भूमि खेल मैदान के नाम पर दर्ज है। पांच ग्रामीणों ने इस जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए 2022 में डुमरियागंज तहसीलदार कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। सुनवाई के बाद 2023 में बेदखली का आदेश जारी किया गया।

अपील और डीएम कोर्ट का आदेश

तहसीलदार के आदेश के खिलाफ मकतब-मदरसे की ओर से 2023 में अब्दुल सलाम ने डीएम कोर्ट में अपील की। डीएम कोर्ट में करीब तीन साल तक केस चला। 14 अगस्त 2026 को डीएम ने तहसीलदार कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा और मदरसा पक्ष की अपील खारिज कर दी।

Sharad Shrivastava