बिहार चुनाव 2025: बदली गई वीवीपैट मशीनों पर नई प्रक्रिया लागू
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान जिन मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनें बदली गई थीं, वहां अब वोटों की गिनती की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
चुनाव आयोग का निर्देश
चुनाव आयोग ने नया निर्देश जारी करते हुए कहा है कि उन सभी जगहों पर जहां वीवीपैट मशीनें बदली गई हैं, वहां पहले वीवीपैट पर्चियों का मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की वोट गिनती शुरू की जाएगी।
बदली गई मशीनों का विशेष ध्यान
जहां मशीनें बदली गई थीं, वहां सभी वीवीपैट मशीनों को एक साथ काउंटिंग टेबल पर रखा जाएगा। गणना अभिकर्ताओं की उपस्थिति में इन मशीनों से पर्चियां निकालकर टेबल पर रखी जाएंगी। इन पर्चियों का मिलान ईवीएम के आंकड़ों से किया जाएगा। यदि मिलान सही है, तभी उस मतदान केंद्र की वोट गिनती आगे बढ़ेगी।
फंसी हुई पर्ची मान्य नहीं
चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि मशीन बदलते समय कोई पर्ची अंदर फंसी रह गई होगी, तो उसे बाहर निकाला जाएगा लेकिन उसकी गिनती नहीं की जाएगी। आयोग ने कहा कि जब तक वोटर स्लिप पूरी तरह मशीन में गिरती नहीं है, तब तक मतदान प्रक्रिया अधूरी मानी जाती है।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है।
Janmejay Chaturvedi